दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर बरकरार

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर बरकरार

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बरकरार है और सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहां दिन का न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया और सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 40 प्रतिशत रहा। दिन बढ़ने के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। उत्तर पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में गुरुवार तक अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा,“ दिल्ली में 28 अप्रैल तक तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।”
विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *