राज्य
Trending
पुराना हुबली दंगा मामला: 146 गिरफ्तार
कर्नाटक के पुराने हुबली दंगा मामले में एक पार्षद समेत कुल 146 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हुबली। कर्नाटक के पुराने हुबली दंगा मामले में एक पार्षद समेत कुल 146 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त लाबुराम ने कहा कि दंगा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुराने हुबली दंगा मामले के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मामले की अब जांच की जा रही है। अब तक करीब 146 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों में से कई आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।मामले में एक पार्षद को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस आयुक्त लाबुराम ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है और इस मामले में किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।




