साथी के घर में तोड़फोड़ से खफा वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

साथी के घर में तोड़फोड़ से खफा वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष के आवास पर तोड़फोड़ करने के मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को यहां वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध जताया।
सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सिंहासन गिरी के शहर स्थित नव निर्मित आवास में कल अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की थी और वकील को जान से मारने की धमकी दी थी जिससे आक्रोशित वकीलों ने सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक दीक्षित के नेतृत्व में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।
वकीलों ने कहा है कि शहर में राम गुलाम टोला पूर्वी मुहल्ले में वरिष्ठ अधिवक्ता सिंहासन गिरी का टिन सेड पड़ा था जिसे अराजक तत्वों ने रविवार को क्षतिग्रस्त करते हुए तोड़फोड़ की। जिलाधिकारी ने कहा अधिवक्ताओं का पत्रक लेने के बाद वकीलों को आश्वासन दिया कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। सदर कोतवाल अनूज सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *