crime
Trending
सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर झगड रहे दो युवक गिरफतार
सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर झगड रहे दो युवक को कोतवाली कैराना पुलिस ने मौके पर गिरफतार कर शान्ति भंग की धारा मे चलानी कार्यवाही करते हुए सक्षम न्यायालय मे पेश किया

कैराना। सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर झगड रहे दो युवक को कोतवाली कैराना पुलिस ने मौके पर गिरफतार कर शान्ति भंग की धारा मे चलानी कार्यवाही करते हुए सक्षम न्यायालय मे पेश किया।
गौरतलब रहे कि कोतवाली कैराना पुलिस को मुखबीर खास से सूचना मिली की सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर दो पक्ष आपस मे झगडा कर रहे है सूचना मिलते ही कोतवाली कैराना पुलिस घटना स्थल पर पहुॅची तो प्रथम पक्ष के सिराज पुत्र सरफराज, सरफराज पुत्र यामीन, शहजाद पुत्र सरफराज निवासीगण आर्यपुरी देहात कैराना व द्वितीय पक्ष के रहीश पुत्र इरशाद, नौशाद पुत्र इरशाद, सोनू पुत्र इरशाद, शहजाद पुत्र इरशाद जो आपस मे झगड रहे थे पुलिस को आता देखकर सरफराज पुत्र यामीन, शहजाद पुत्र सरफराज निवासीगण आर्यपुरी देहात कैराना व द्वितीय पक्ष के नौशाद पुत्र इरशाद, सोनू पुत्र इरशाद, शहजाद पुत्र इरशाद भागने मे सफल हो गये जबकि मौके पर प्रथम पक्ष के सिराज पुत्र सरफराज, व द्वितीय पक्ष के रहीश पुत्र इरशाद को कोतवाली कैराना पुलिस ने मौके पर ही पकड लिया और कोतवाली ले आई जहॉ पर पुलिस ने दोनो झगडालू युवको का शान्ति भंग की धारा मे चलानी कार्यवाही करते हुए उन्हे सक्षम न्यायालय मे पेश किया।



