crimeराज्य
Trending

भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित अभियुक्त गिरफतार

कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक बैटरा तथा 300 नशीली गोलियां बरामद की है।

बेहट। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक बैटरा तथा 300 नशीली गोलियां बरामद की है। पुलिस ने पकड़े हुए युवक का एनडीपीएस की संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक कादरपुर रोड़ आनंद बाग चौराहे पर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबिल अंकित तोमर व अजय तोमर के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसका पीछा कर पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया और तलाशी ली तो उसके पास से एक अदद बेटरा व 300 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए युवक का एनडीपीएस एक्ट की संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय का कहना है कि नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा,उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button