सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस ने हत्या एवं एससी-एसटी एक्ट के मुकदमें में वांछित चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर आकाश तोमर द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना फतेहपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना फतेहपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्सा 376/21 धारा 302,201,34,452,323,504,506,120बी भादवि व 3(2)5 एस0सी0-एस0टी0 एक्ट में नामजद वांछित अभियुक्तगण आशू व अमित पुत्रगण मिन्नू उर्फ ब्रहमचन्द, छोटू पुत्र विक्रम निवासीगण ग्राम जीवाला उर्फ मुरादानगर थाना फतेहपुर व आकाश उर्फ विकास पुत्र रणदीप निवासी ग्राम गदरहेडी थाना फतेहपुर सहारनपुर को मुखबिर की सूचना पर जीवाला कट, कलसिया रोड़ सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजकुमार तोमर, उप निरीक्षक रामवीर कुमार शर्मा, कांस्टेबिल गौरव कुमार व विक्रान्त शामिल रहे।
Post Views: 9