कांधला थाने के सिपाही ने दिखाई इमानदारी हजारों का मोबाइल लौटया

कांधला थाने के सिपाही ने दिखाई इमानदारी हजारों का मोबाइल लौटया

कांधला (सिद्धार्थ भारद्वाज)। इमानदारी अभी जिंदा है। थाना कांधला पर तैनात एक सिपाही ने एक ऑटो चालक का खोया मोबाइल वापस कर ईमानदारी का परिचय दिया है। सिपाही के द्वारा मोबाइल वापस करने पर सिपाही की कस्बे में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है।
कांधला थाने पर जितेंद्र कुमार शर्मा नामक सिपाही तैनात है। रविवार की दोपहर को सिपाही की ड्यूटी कस्बे के मयूर तिराहे पर लगाई गई थी। इसी बीच सिपाही को सड़क पर एक मोबाइल पड़ा हुआ दिखाई पड़ा। सिपाही ने मोबाइल उठाकर पीड़ित व्यक्ति की तलाश शुरू की, लेकिन काफी देर तक भी मोबाइल मालिक का कोई सुराग नहीं लग सका। शाम के लगभग छह बजे उक्त मोबाइल पर एक फोन आया फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह फोन उसका है। सिपाही ने ईमानदारी का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति को थाना कांधला आने के लिए कहा। युवक अपने कई साथियों के साथ कांधला थाने पहुंचा, जहां पर सिपाही जितेंद्र कुमार शर्मा ने ईमानदारी का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति का मोबाइल लौटा दिया। मोबाइल पाकर मोबाइल मालिक काफी खुश हुआ। मोबाइल मालिक ने बताया कि वह हरियाणा राज्य के जिला पानीपत का रहने वाला है, और ऑटो चलाने का कार्य करता है। वह ऑटो में सवारी भरकर कस्बे में आया था। इसी बीच उसका मोबाइल कहीं रास्ते में गिर गया था। ऑटो चालक ने सिपाही का धन्यवाद किया और अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया।,

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *