युवाओं को मिल रहा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का भरपूर लाभ गूगल क्लास में 96 युवा कर रहे हैं प्रतिभाग

युवाओं को मिल रहा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का भरपूर लाभ गूगल क्लास में 96 युवा कर रहे हैं प्रतिभाग

शामली (सिद्धार्थ भारद्वाज)। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की गूगल क्लास से जनपद के युवाओं को इसका भरपूर लाभ मिल रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश में चल रही ऑनलाइन क्लास में युवाओं को विभिन् प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना शामली के जिला कोर्स को आर्डिनेटर तथा विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर डा. अजय बाबू शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की गूगल क्लास से युवाओं को लाभ मिल रहा है। जनपद में योजना के ऑनलाइन प्लेटफार्म गूगल क्लास से 96 युवा प्रतिभाग लाभ ले रहे हैं। डीएम जसजीत कौर के संरक्षण में नोडल अधिकारी एडीएम संतोष कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर रचना शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक व संसाधन समन्वयक सरदार सिंह के निर्देशन में चल रही ऑनलाइन क्लासेज दो रूपों में युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इन क्लासेज में यूपी पीएससी, एनडीए, सीडीएस तथा जेईई की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा जुडे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दो विषयों की ऑनलाइन क्लासेज तथा प्रतिदिन अपडेट होने वाले स्टडी मैटेरियल के लिए गूगल क्लास का संचालन किया जाता है। जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के विषय विशेषज्ञ इसमें अपना योगदान दे रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *