सत्यनारायण इंटर कालेज में परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण समारोह  छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

सत्यनारायण इंटर कालेज में परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण समारोह छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

शामली(सिद्धार्थ भारद्वाज)। शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में रविवार को वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में प्रबंध समिति द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार रविवार को शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज अध्यक्ष नंदकुमार कंसल, प्रबंधक सुशील कुमार गर्ग, राकेश कुमार गर्ग, राजीव संगल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री सत्यनारायण इंटर कालेज माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज से संबद्ध वित्तविहीन विद्यालयांे में जनपद शामली में एक सर्वश्रेष्ठ कालेज है जिसके लिए कालेज का प्रबंध तंत्र तथा प्रधानाचार्य प्रशंसा के पात्र हैं। इस अवसर पर कालेज प्रबंध समिति की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि लोज का परीक्षा परिणाम लगभग शत-प्रतिशत रहा। कालेज की छात्रा अनुष्का पांचाल पुत्री सुशील कुमार ने सर्वाधिक 99.61 प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर कालेज में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिनमें स्वागत गान, राधा-कृष्ण नृत्य, देशभक्ति गीत, लोक गीत, लोक नृत्य आदि की प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर राजीव संगल, अरविन्द गर्ग, राहुल तायल, संजय मित्तल, मुनीष संगल, सतीश गर्ग, राजेन्द्र प्रसाद गोयल, मोहित गर्ग, शुची गर्ग, प्रियंका गर्ग, राजवीर सिंह प्रधानाचार्य श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर सहित कालेज का स्टाफ भी मौजूद रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *