छात्रों का प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन

छात्रों का प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन

कोलंबो। श्रीलंका में हजारों छात्रों ने रविवार को देश में आर्थिक बदहाली की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के आवास के बाहर प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग की।
श्रीलंका के आर्थिक संकट में कई महीनों से लंबी बिजली कटौती, भोजन और ईंधन की कमी, मुद्रास्फीति का रिकार्ड स्तर के कारण सार्वजनिक असंतोष बढ़ता जा रहा है।
देश इस समय आर्थिक मंदी का सामना कर रहा हैं।
आज प्रदर्शन के दौरान हजारों की संख्या में छात्र प्रधानमंत्री राजपक्षेप के परिवार के बाहर देखे गये। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए विभिन्न सड़कों पर अवरोधक लगाए।
छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *