राज्य
Trending

पालिका के नोटिस पर 29 लोगों ने डीएम से लगाई मदद की गुहार

कांंधला। कस्बे में पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण करने पर और अवैध कब्जा करने पर लगभग सैकड़ों लोगों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने एवं कब्जा हटाने के निर्देश जारी किए हैं, जिससे कस्बे के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अंबेडकर कॉलोनी के 29 परिवारों ने डीएम शामली को शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।
उत्तर प्रदेश में दोबारा से भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किए हैं कि कहीं भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे नहीं होंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगातार प्रशासन अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलवा कर अतिक्रमण हटवा रहे है। कस्बे के भी लगभग सैकड़ों जगह पर पालिका प्रशासन ने अवैध कब्जे करने एवं अतिक्रमण करने पर नोटिस चस्पा किए हैं। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान स्थित अंबेडकर कॉलोनी में भी पालिका प्रशासन के द्वारा तीन दिन पूर्व 29 घरों पर नाले की भूमि पर अतिक्रमण कर बन रहे मकानों पर नोटिस चस्पा कर मकान खाली कराने के निर्देश दिए थे। अवैध कब्जों के नोटिस मिलते हैं सभी परिवारों में हड़कंप मचा हुआ था। रविवार को विकासखंड प्रांगण में पहुंची डीएम शामली जसजीत कौर को बसपा जिलाध्यक्ष देवीदास जयंत के नेतृत्व में पीड़ितों ने शिकायती पत्र देते हुए उक्त भूमि पर अपनी दादाइलाही बताते हुए मदद की गुहार लगाई है। डीएम शामली ने सभी पीड़ित लोगों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button