मुन्ना भुईयां हत्याकांड मामले में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

मुन्ना भुईयां हत्याकांड मामले में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

रामगढ। झारखंड में रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के चर्चित मुन्ना भुइयां हत्याकांड मामले में रविवार को उसके पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पतरातू) डॉ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि हत्याकांड में मृतक की पत्नी रेखा देवी और उनके प्रेमी रामकिशुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । बीते 21 अप्रैल को हफूवा में मुन्ना भुईयां पर नकाबपोश द्वारा धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल मुन्ना भुईयां को पतरातू सीएचसी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । रिम्स अस्पताल में मुन्ना भुईयां की फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया ।
डॉ चौधरी ने बताया कि अनुसंधान एवं जांच के क्रम में मुन्ना की पत्नी रेखा देवी और रामकिशुन भोक्ता से अवैध संबंध की बात सामने आई। पुलिस ने छापेमारी कर बटुका गांव निवासी रामकिशुन भोक्ता के साथ मुन्ना की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया । रामकिशुन के पास हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *