भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के किसानों के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के किसानों के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

गुडग़ांव। भाजपा जिला किसान मोर्चा देवभूमि उत्तराखंड में मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अगुवाई में स्टडी टूर पर गया
हुआ है। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को उत्तराखंड के किसानों के साथ भीमताल विधानसभा के रामगढ़ गांव में सुना। वीरेंद्र यादव ने बताया कि किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गत वर्ष भी उत्तराखंड के स्टडी टूर पर गए थे। मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड भाजपा के नरेश हुडिया, प्रिंस भारद्वाज, हरलोक सिंह, सोवन सिंह, कुंदन चिलवाल, दीवान मेहरा, दलीप बोहरा तथा गुडग़ांव से मोर्चा के मुकेश जैलदार, कर्मचंद यादव, दिनेश यादव, मनोज तंवर, रामकिशन, जयपाल राघव, नवीन यादव, प्रमोद त्यागी आदि भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने वालों में शामिल रहे। वीरेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। मुकेश जैलदार का कहना है कि कार्यकर्ताओं ने बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचकर जमीन पर बैठकर सामूहिक भोज कार्यक्रम में भाग लिया। भाजपा राजनैतिक दल होने के साथ-साथ एक परिवार की भांति है। एक प्रदेश का कार्यकर्ता पूरे देश में कहीं पर भी जाएगा तो उसे वहां भाजपा का कार्यकर्ता अपने परिवार के सदस्य की तरह ही पूरा आदर सत्कार देता है। इसलिए भाजपा अन्य राजनैतिक दलों से भिन्न है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *