कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया 2’ का नया पोस्टर शेयर किया

कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया 2’ का नया पोस्टर शेयर किया

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर में कार्तिक, चुड़ैलों से घिरे नजर आ रहे हैं।
कार्तिक आर्यन ने इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि मिलिए मेरी सहेलियों से रूहबाबा, भूल भुलैया देखने आइए 20 मई को।
गौरतलब है कि भूल भुलैया का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है ।इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, तब्बू, कियारा आडवाणी ,राजपाल यादव और संजय मिश्रा की भी अहम भूमिका है। यह भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है। भूल भुलैया 2 का निर्माण भूषण कुमार, मुराद खेतानी, अंजुम खेतानी और कृष्ण कुमार ने किया है। भूल भुलैया 2, 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *