Health
Trending
पांच टीबी रोगियों को वितरित की गयी पोषाहार किट डीएम ने 5 टीबी रोगियों के उपचार व देखरेख का लिया जिम्मा

शामली(सिद्धार्थ भारद्वाज)। डीएम जसजीत कौर ने गोद लिए गए टीबी के रोगियों को शासन की हर योजनाओं का लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को डीएम द्वारा गोद लिए गए पांच टीबी रोगियों को पोषाहार किट का वितरण किया गया, साथ ही उन्हें नियमित दवाई लेने के प्रति जागरूक भी किया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डीएम द्वारा स्वयं गोद लिए गए टीबी रोग से पीडित पांच रोगियों को पोषाहार किट का वितरण किया गया। गौरतलब है कि प्रदेश की राज्यपाल के निर्देश पर 24 मार्च विश्व टीबी दिवस पर जनपद शामली में 500 टीबी रोगियों को गोद लेने की घोषणा की गयी थी जिसके क्रम में जनपद की समस्त संस्थाओं, अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा टीबी से पीडित व्यक्तियों गोद लिया गया जिसमें डीएम जसजीत कौर द्वारा भी 5 टीबी से पीडित रोगियों को पोषण एवं उनके इलाज पूर्ण होने तक उनकी देखरेख का जिम्मा लिया गया। डीएम द्वारा शुक्रवार को टीबी पीडित मरीजों को पोषणाहार सामग्री उपलब्ध कराई, साथ ही उन्हें नियमित दवाई लेने के प्रति जागरूक भी किया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीबी के रोगियों को शासन की हर योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इस अवसर पर एडीएम संतोष कुमार सिंह,सीएमओ डा. संजय अग्रवाल, आशुतोष, फहीम अहमद, शबी आजम, विपिन गुप्ता, श्यामबीर सिंह, अरूण तोमर आदि भी मौजूद रहे।



