Uncategorized
Trending

पांच सदस्यीय टीम करेगी भाकियू तोमर के आरोपों की जांच

भारतीय किसान यूनियन तोमर द्वारा सुन्ना गांव में चकबंदी प्रक्रिया में की जा रही गडबडी की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी ने पांच सदस्यीय टीम का गठन कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए है।

शामली(सिद्धार्थ भारद्वाज)। भारतीय किसान यूनियन तोमर द्वारा सुन्ना गांव में चकबंदी प्रक्रिया में की जा रही गडबडी की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी ने पांच सदस्यीय टीम का गठन कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए है। जांच टीम का गठन होने पर भाकियू तोमर ने इसे अपनी जीत करार दिया है। जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियर तोमर द्वारा चकबंदी अधिकारियों पर गांव सुन्ना में चकबंदी प्रक्रिया में गडबडी किए जाने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन दिए गए थे। इन ज्ञापनों पर सुनवाई करते हुए बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी ने शिकायतांे की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जिनमें चकबंदी अधिकारी अध्यक्ष व सहायक चकबंदी अधिकारी प्रथम व द्वितीय, तीर्थ पाल सिंह चकबंदीकर्ता तथा अंकित कुमार शर्मा चकबंदी लेखपाल को सदस्य बनाते हुए शिकायतों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पंवार व जिला प्रभारी सन्नी निर्वाल ने बताया कि बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी द्वारा टीम का गठन कर किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है, जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button