crime
Trending
जेठानी व उसके पुत्रों पर उत्पीडन करने का आरोप विरोध करने पर दे रहे हैं जान से मारने की धमकी
जेठानी व उसके पुत्रों पर उत्पीडन करने का आरोप विरोध करने पर दे रहे हैं जान से मारने की धमकी, डीएम से गुहार पडौसी युवक पर घर में चोरी करने का शक, दी तहरीर

शामली(सिद्धार्थ भारद्वाज)। शहर के मौहल्ला शांतिनगर निवासी एक विधवा महिला ने अपनी जेठानी व उसके पुत्रों पर आए दिन किसी न किसी बात को लेकर परेशान करने व विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार शहर के मौहल्ला शांतिनगर निवासी विधवा महिला कुसुम ने डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके जेठानी व उसके पुत्र आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उसके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। उसकी पुत्रवधू पर भी अश्लील फब्तियां कसते हैं और जब वह विरोध करती हैं तो उनके साथ गाली गलौच व मारपीट तक की जाती है। पीडिता का कहना है कि उसके दो बेटे हैं जो बाहर काम करते हैं, एक पुत्र दिल्ली रहता है और दूसरा बेटा बाहर काम करने के लिए जाता है। उसने कोतवाली पुलिस को इस संबंध में तहरीर भी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीडिता का आरोप है कि जेठ के लडके ने अब उन्हें जान से मारने की ऐलानिया धमकी दी है जिसके बाद वह और उसका परिवार डरा हुआ है। पीडिता ने डीएम से कार्रवाई करने की मांग की है।
एक अन्य मामले में गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव गंदेवडा निवासी बबली ने डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह अपने बच्चोें को लेकर सहारनपुर में मजदूरी करती है। पीडिता का कहना है कि 19-20 फरवरी की रात पति शादी में गया हुआ था, इसी दौरान उसके मकान में चोरी हो गयी। अगले दिन जब वह घर पहुंची तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं और वहां से टीवी, कुछ जेवरात सहित लगभग तीन लाख रुपये का सामान गायब था। पीडित ने पडौस में ही रहने वाले एक युवक पर चोरी का शक जाहिर करते हुए गढीपुख्ता थाने पर तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। उसी रात उसके पास एक फोन आया और फोन करने वाले ने उसे रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडिता ने डीएम से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



