कनिष्क रावत ने किया नाम रोशन

कनिष्क रावत ने किया नाम रोशन

मुजफ्फरनगर। लगातार 1 साल प्रयास करने के बाद नई दिल्ली के कनिष्क रावत मिस्टर नॉर्थ इंडिया 2022 में चौथी रैंक प्राप्त कर अपने परिवार और अपने क्षेत्रवासियों का नाम रोशन किया। उल्लेखनीय है कि कनिष्क रावत लगातार एक साल से प्रयास कर रहे थे और आज मिस्टर नार्थ इंडिया 2022 में उनकी चौथी रैंक आई। जिसको धन्यवाद उन्होंने अपने गुरु अपने परिवार और अपने दोस्तों को दिया उन्होंने कहा कि मेरे गुरु नेपाल सिंह जो कि दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने मेरी साथ लगातार बहुत मेहनत की और उनके आशीर्वाद से मैं यहां तक पहुंचा और मैंने लगातार एक साल प्रयास करने के बाद आज चौथी रैंक प्राप्त की जिसकी मुझे बहुत खुशी है। सभी परिवार वालों और उनके गुरु जी और उनके दोस्तों ने उनको बधाइयां दी और शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि रावत ने अपने दोस्त मतलब मित्र कम बड़े भाई रजत यादव जो कि खुद नेशनल लेवल पावर लिफ्टर हैं और जिनके नाम रिकॉर्ड भी है और जिन्होंने कई गोल्ड मेडल जीते हैं। उनको भी अपनी जीत का क्रेडिट दिया है। रजत यादव अब वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में मुख्य अतिथि के तौर पर भी जाते हैं।

साथ ही कनिष्क रावत ने कहा कि मायशा नूट्रिशन का भी उनके जीवन में काफी योगदान रहा हैे और उन्होंने मायशा नूट्रिशन को भी धन्यवाद दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *