Uncategorized
Trending

स्कूल चलो अभियानः डोर-टू-डोर अभिभावकों से किया संपर्क बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने के प्रति किया जागरूक

गांव में डोर टू डोर अभिभावकों से संपर्क कर अपने बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराए जाने के प्रति जागरूक किया।

शामली(सिद्धार्थ भारद्वाज)। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय नंबर एक कुरमाली की सहायक अध्यापिका द्वारा गांव में डोर टू डोर अभिभावकों से संपर्क कर अपने बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराए जाने के प्रति जागरूक किया। उन्हांेने कहा कि शासन द्वारा बच्चों की शिक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं ताकि बच्चे पढ लिखकर देश के एक अच्छे नागरिक बनें तथा उच्च पदों पर पहुंचकर अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकें।
जानकारी के अनुसार प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद में इन दिनों स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का नामांकन कराने के प्रति जागरूक करने के दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। शासन के दिशा निर्देशों पर शिक्षक डोर टू डोर अभिभावकों से जनसंपर्क भी कर रहे हैं। इसी कडी में शुक्रवार को गांव कुरमाली स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक की सहायक अध्यापिका डिम्पल कश्यप द्वारा गांव में डोर टू डोर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का स्कूल में नामांकन कराए जाने के प्रति जागरूक किया गया। डिम्पल यादव ने कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा के लिए दिन रात कार्य कर रही है, इसके लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं भी चलायी गयी है ताकि अधिक से अधिक बच्चों का स्कूल में नामांकन कराया जा सके। सरकार बच्चों को निःशुल्क बैग, जूते-मोजे, बैग आदि की निःशुल्क व्यवस्था भी कर रही है, साथ ही सरकारी स्कूलों में पढाई के स्तर को बढाने के लिए भी कार्य कर रही है। कई सरकारी स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं भी प्रारंभ कर दी गयी हैं ताकि सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर शिक्षा दी जा सके। इस अवसर पर उन्होंने सभी अभिभावकों को विभाग की तरफ से उपलब्ध कराए गए पंपलेट भी वितरित किए साथ ही अपने बच्चांे का स्कूलों में नामांकन कराने की अपील भी की। इस अवसर पर शिक्षा मित्र मनोज कुमार भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button