शामली(सिद्धार्थ भारद्वाज)। चतुर्थ सडक सुरक्षा सप्ताह के पांचवें दिन एआरटीओ द्वारा बस स्टैंडों पर वाहन चालकों व यात्रियों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान चालकों व परिचालकों को शपथ भी दिलायी गयी। जानकारी के अनुसार सडक दुर्घटनाओं में गत वर्षों के लक्ष्य के सापेक्ष दस प्रतिशत दुर्घटनाओं को कम करने के लिए चतुर्थ सडक सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को एआरटीओ मुंशीलाल के नेतृत्व में बस स्टैंडों पर सडक सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। इस अवसर पर एआरटीओ ने बस चालकों, परिचालकों तथा यात्रियों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी तथा नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर बस स्टैंड पर एक हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमें चालकों व परिचालकों के नेत्रों की जांच की गयी। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलायी गयी।

Posted inUncategorized
