किसान नेता भगत सिंह को MSP गारंटी सुपर कमेटी में रखे जाने की मांग

किसान नेता भगत सिंह को MSP गारंटी सुपर कमेटी में रखे जाने की मांग

सहारनपुर। महानगर के पेपर मिल रोड़ स्थित कार्यालय पर एक बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय सह संयोजक रविंद्र चौधरी गुर्जर ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में आज अन्नदाता किसान लगातार सरकार की गलत नीतियों के कारण कर्जबंद होकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। अन्नदाता किसानों की क्रय शक्ति बढ़ने से ही देश आर्थिक रूप से मजबूत हो सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कृषि मंत्री को पत्र लिखकर किसान नेता व भाकियू वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा को एमएसपी गारंटी सुपर कमेटी में सदस्य बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान नेता भगत सिंह वर्मा लगातार चालिस वर्षों से चौधरी चरण सिंह और चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जैसे नेताओं के साथ काम करते हुए आज निरंतर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और भाकियू वर्मा के माध्यम से देश के अन्नदाता किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। वर्मा के सदस्य बनने से इसका सीधा लाभ केंद्र सरकार को भी होगा। भगत सिंह वर्मा ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, समझदार, किसानों की समझ रखने वाले सूझबूझ वाले मेहनतकश किसान नेता है। बैठक की अध्यक्षता पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की और संचालन भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अशोक मलिक ने किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *