नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

कैराना। कोतवाली कैराना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले मे फरार चल रहे तीन अभियुक्तो को गिरफतार कर जेल भेजा
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को कैराना क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में पीड़िता के परिजन द्वारा थाना कैराना पर तहरीर दाखिल की गई थी वही दाखिल तहरीर के आधार पर कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा घटना में लिप्त अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कैराना को दिये गये थे। गुरूवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाये जा रहे महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला. फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित तीन अभियुक्त अंकित पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम रामपुरा कटटाबाग थाना 3233 सैक्टर जनपद करनाल हरियाणा , अंकित पुत्र नरेश कश्यप निवासी तिरावड़ी थाना तिरावड़ी जनपद करनाल हरियाणा, ओम नीलकंठ पुत्र सीताराम चौहान निवासी तिरावड़ी थाना तिरावड़ी जनपद करनाल हरियाणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *