बागपत अप्रैन्टिसशिप रोजगार मेले में 75 अभ्यार्थियों को मिला रोजगार

बागपत अप्रैन्टिसशिप रोजगार मेले में 75 अभ्यार्थियों को मिला रोजगार

बागपत। मुख्य सचिव, सूक्ष्म लघु एवं प्रोत्साहन सचिव व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के संयुक्त निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में अप्रैन्टिस मेले का आयोजन किया गया। जनपद बागपत के नोडल राजकीय आई०टी०आई० खेकडा में आज अप्रैन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया।
गुरुवार को आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि बागपत विधायक योगेश धामा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य विकास अधिकारी रणजीत सिंह,अपर निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय लखनऊ मानपाल सिंह, संयुक्त निदेशक (प्रशिशि) मेरठ मण्डल मेरठ सुशील कुमार, जिला रोजगार सहायता अधिकारी एवं सहायक उपायुक्त जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केन्द्र भी मेले में उपस्थित रहे।
राजकीय आई०टी०आई० के प्रधानाचार्य नीरज कुमार ने बताया कि अप्रैन्टिसशिप मेले में लगभग 300 अभ्यार्थियों व 18 विभागों व अभिष्ठानों ने प्रतिभाग कर 75 अभ्यार्थियों को अपने यहा अप्रैन्टिसशिप हेतु योजित किया। दी बागपत कॉपरेटिव शुगर मिल ने सर्वाधिक 20 अप्रैन्टिसशिप अपने यहा योजित किये। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र शर्मा कार्य निदेशक राकेश कुमार शर्मा, अप्रैन्टिसशिप प्रभारी मेरठ हनीफ सैफी, राजेश कुमार अनुदेशक, मैमुद्दीन अंसारी, पंकज गोयल व उ०प्र० कौशल विकास मिशन के एम०आई०एस० मैनेजर शुभम शर्मा व कन्हैया लाल मौजूद रहे।
——————–
विश्व बंधु शास्त्री

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *