पालिका के फ्रीजर बने शोपीस

पालिका के फ्रीजर बने शोपीस

बिसौली।पालिका प्रशासन ने नगर में विभिन्न स्थानों पर फ्रीजर लगवा तो दिये, लेकिन देखरेख के अभाव में ये शोपीस साबित हो रहे हैं। कई फ्रीजरों की जलापूर्ति लाइन ठप हो चुकी है तो कई खराब हैं। पालिका प्रशासन ने अभी तक इनकी ओर कोई सुध नहीं ली है। वही इस मामले की शिकायत हिन्दू जागरण मंच के जिला उपाध्क्ष पुनीत कुमार शाक्य ने कि है।कुछ वर्ष पहले पालिका प्रशासन ने राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर दर्जन स्थानों पर फ्रीजरों को लगवाया था। इन फ्रीजरों के चलते लोगों को ठंडा पानी नसीब हो रहा था। लेकिन इस बार गर्मी की शुरूआत हुए करीब तीन माह बीत चुका है। लेकिन पालिका प्रशासन ने अभी तक इन्हें ठीक नहीं कराया है।इस बारे में हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष पुनीत कुमार शाक्य कहना है कि रोजाना हजारों राहगीरों व यात्रियों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। चौकी समीप कोतवाली के पास और तहसील व चौराह और रोडवेज पर लगे फ्रीजर को अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। जिसकी शिकायत उन्होंने नगर पालिका के ईओ को फोन पर की है वही पालिका अधिशासी अधिकारी ने नगर की सभी फ्रीजरों को सही कराने के लिए अपनी टीम को तत्काल भेज कार्य शुरू करा दिया गया

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *