मुज़फ्फरनगर रेलवे स्टेशन की कायापलट मंत्री संजीव बालियान को जाता है पूरा श्रेय

मुज़फ्फरनगर रेलवे स्टेशन की कायापलट मंत्री संजीव बालियान को जाता है पूरा श्रेय

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से क्राइम कैपिटल का दाग धुलने के बाद अब गुड़ और गन्ने की धरती वाले इस शहर को नई पहचान मिलने जा रही है। 10 करोड़ की लागत से तैयार राजस्थान के किशनगढ रेलवे स्टेशन के तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं वाला यह रेलवे स्टेशन बहुत जल्द जनता को समर्पित कर दिया जाएगा ! रेलवे स्टेशन का रिजर्वेशन तथा सेंटर।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ.संजीव बालियान के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर सुर्खियां बटौर चुके इस रेलवे स्टेशन के टिकट घर, मीटिंग हॉल, वेटिंग हॉल, वीआईपी और रिजर्वेशन ऑफिस को अति आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा चुका है। रेलवे स्टेशन का आधुनिक टिकट घर ।
उत्तर रेलवे में लखनऊ, वाराणसी और हरिद्वार आदि के रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के साथ ही उनके निर्माण तथा सज्जा में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई पड़ती है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की कोशिशों से साल 2017 में नए रेलवे स्टेशन निर्माण को हरी झंडी मिली थी।रेलवे स्टेशन में प्रवेश और निकलने का रास्ता।
साल 2019 में नए रेलवे स्टेशन निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया था। अक्टूबर 2019 में नए रेलवे स्टेशन निर्माण का कार्य प्रारंभ भी हो गया था। रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरा कर 2021 तक जनता के लिए खोल देना था। मगर, कोरोना महामारी की वजह से निर्माण कार्य बाधित हुआ और इसमें देर हो गई।
गुंबद निर्माण ने बढ़ाई रेलवे स्टेशन की भव्यता !
आधुनिक निर्माण शैली का प्रयोग किए जाने के बावजूद रेलवे स्टेशन का मानचित्र देश की सांस्कृतिक विरासत को अपने आम में संजोए हुए हैं। स्टेशन के बीच में भव्य गुंबद का निर्माण कराया गया है, जो देश की मध्यकालीन भवन निर्माण कला की ऊंचाईयों की ओर इशारा करती है। निर्माण में भारतीय और पाश्चात्य संस्कृति का संगम !
करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन वर्तमान में निर्माण की भारतीय और पाश्चात्य संस्कृति का एक अद्भुद संगम दिखाई देता है। नए भवन में टिकट घर, मीटिंग तथा वीआईपी हॉल, डॉरमेट्री, वीआईपी रूम, कॉमर्शियल रूम, आरपीएफ और जीआरपी कैंपस के साथ ही रेस्ट हाउस आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रहेंगे। वेटिंग और वीआईपी रूम सहित रिजर्वेशन ऑफिस पूरी तरह से एसी बनाए जा रहे हैं। सुविधाओं के मामले में मॉर्डन रेलवे स्टेशन का बाहरी नक्शा किले की तरह दिखेगा।
नई अप लूप लाइन का भी चल रहा है निर्माण !
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक शेल्टर तथा सुविधाओं के मद्देनजर फुट ओवर ब्रिज और नई अप-लूप लाइन भी प्रस्तावित है। रेलवे स्टेशन फ्रंट साइड निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। स्टेशन के नए हिस्से से यात्रियों का आवागमन भी प्रारंभ हो चुका है। शीघ्र ही नई अप-लूप लाइन के साथ प्लेटफॉर्म नंबर एक भी पूर्ण रूप से निर्मित करा दिया जाएगा। डिप्टी चीफ इंजीनियर शिवाजी ब्रिज के निर्देशन में गाजियाबाद की राजकुमार गुप्ता एंड कंपनी की देखरेख में रेलवे स्टेशन निर्माण चल रहा है।
इस मामले में साइट इंजीनियर मनीष धवन ने बताया कि किशनगढ़ रेलवे स्टेशन की तर्ज पर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है। शीघ्र ही रेलवे स्टेशन की सुविधाओं का लाभ आम यात्रियों और अधिकारियों को मिलने लगेगा। यह उत्तर रेलवे के चुनिंदा रेलवे स्टेशनों में शुमार होगा। इसकी भव्यता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।
वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि मुजफ्फरनगर के लोगों को शीघ्र ही एक अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन मिलने जा रहा है। रेलवे स्टेशन निर्माण से जनपद की नई पहचान बनेगी। जिले के यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी प्रथम आकर्षण रेलवे स्टेशन ही रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *