प्रियंका-निक की नन्हीं राजकुमारी का हुआ नामकरण

प्रियंका-निक की नन्हीं राजकुमारी का हुआ नामकरण

लॉस एंजिलिस। पूर्व मिस वर्ल्ड एवं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने अपनी बच्ची के जन्म के तीन माह बाद आखिरकार उसका नामकरण कर दिया है, जिसे जानने के लिए उनके प्रशंसक बहुत उत्सुक हैं।
अमेरिकी टैबलॉयड टीएमजेड ने प्रियंका-निक की बेटी का जन्म प्रमाण पत्र हासिल करने का दावा करते हुए बताया कि बच्ची का पूरा नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा गया है। ‘मालती’ एक भारतीय नाम है, जिसका अर्थ एक छोटा सुगंधित फूल होता है। हिन्दी और संस्कृत साहित्य में मालती का अर्थ चांद, चांदनी और रात भी होता है।
अखबार ने कहा कि उसे उम्मीद थी कि होली तक, या नवरात्रि की ‘कन्यापूजा’ या बैसाखी पर बच्ची के नाम का खुलासा किया जायेगा, लेकिन बच्ची की माता-पिता ने इसे अब तक रहस्य बनाये रखा है। प्रमाण पत्र के मुताबिक बच्ची का जन्म 15 जनवरी को रात आठ बजे के बाद सैन डिएगो के एक अस्पताल में हुआ था।
प्रियंका और निक ने जनवरी में सरोगेसी के जरिये अपनी संतान के जन्म की रोमांचक खबर साझा की थी, हालांकि तब उन्होंने यह नहीं बताया था कि बेटे का जन्म हुआ है या बेटी का।
प्रियंका ने तब सोशल मीडिया पर लिखा था, “हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के जरिये अपनी नवजात बच्ची का स्वागत किया है।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *