SDA टीम ने काटी जा रही अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त

SDA टीम ने काटी जा रही अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त

सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सहारनपुर विकास क्षेत्र में जोन-10 के अन्तर्गत ग्राम छिदबना को जाने वाली रोड़ से पहले दिल्ली रोड़, सहारनपुर में सुभाष गुप्ता द्वारा लगभग 16 बीघा भूमि को कॉलोनी हेतु सीवर लाईन डालने का कार्य को ध्वस्त किये जाने की कार्यवाही की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा, सहायक अभियंता सार्थक शर्मा, अवर अभियंता प्रदीप गोयल, मेट मदनपाल, सुभाष एवं जेसीबी चालक सतेन्द्र के सहयोग से सम्पन्न की गयी। एसडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि जनपद में अवैध निर्माणों की रोकथाम हेतू प्राधिकरण द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माणों पर सील अथवा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। विभाग द्वारा आगे भी इसी प्रकार अवैध निर्माणों पर सील व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने जन सामान्य से आह्वान किया कि निर्माण करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि यह कॉलोनी सहारनपुर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है तथा मानचित्र स्वीकृत कराकर ही निर्माण कार्य प्रारम्भ करें। अन्यथा की दशा में प्राधिकरण स्तर से होने वाली कार्यवाही के लिए निर्माणकर्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे। बता दें कि जबसे प्राधिकरण उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने चार्ज सम्भाला है तब से अवैध निर्माणों पर लगातार सील व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। जिससे अवैध निर्माणकर्ताओं तथा कॉलोनाइजरों में हड़कम्प मचा हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *