देश-विदेश
Trending

उष्णकटिबंधीय तूफान ने मचाया कोहराम,मरने वालों की संख्या 200 के पार

फिलीपींस में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘एगटन’ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 224 हो गयी है।

मनीला। फिलीपींस में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘एगटन’ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 224 हो गयी है।
राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। परिषद ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की संख्या 28 लाख के पार हो गयी है।
उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण 1,75,000 से अधिक लोगों ने अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है। कुल 75 बस्तियों में बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि 09-12 अप्रैल को फिलीपींस में भीषण उष्णकटिबंधीय तूफान आया, जिससे बाढ़ आ गयी और लगभग 90 स्थानों पर भूस्खलन हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button