अवैध कॉलोनी पर चला DTP का बुलडोजर

अवैध कॉलोनी पर चला DTP का बुलडोजर

अम्बाला। जिला नगर योजनाकार के दस्ते ने मंगलवार शाम को गांव बुलाना में 4.70 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से काटी कॉलोनी में सड़क बनाने का काम किया। डीटीपी सविता जिंदल ने बताया कि कृषि भूमि पर सिमरनजीत सिंह और गुरसंगत ने 2.70 एकड़ और सतवीर सिंह ने 2 एकड़ में कॉलोनी काटी थी। कॉलोनी में तीन मिट्टी की सड़कें और तीन डब्ल्यूबीएम सड़कें हटाई गई है। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट अंजलि और जेई जगमेल समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। डीजीपी ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झांसा दे रहे हैं। कृपया इन प्रॉपर्टी डीलरों के झांसे में आने से सावधान रहें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *