राजनीति
Trending

कोयला भंडार की कमी को लेकर विपक्ष का सरकार पर हमला

राहुल गांधी ने सिर्फ आठ दिन का कोयला भंडार बचे होने की खबर पर मोदी सरकार को कहा कि उसे नफरत फैलाने की बजाय देश के लोगों को बराबर रोशनी देने की व्यवस्था करनी चाहिए।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सिर्फ आठ दिन का कोयला भंडार बचे होने की खबर पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए बुधवार को कहा कि उसे नफरत फैलाने की बजाय देश के लोगों को बराबर रोशनी देने की व्यवस्था करनी चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि महंगाई के दौर में लोगों को बिजली नहीं मिलेगी तो रोजगार का बड़ा अवसर उपलब्ध कराने वाले छोटे उद्योग बंद हो जाएंगे और युवाओं के समक्ष रोजगार का बड़ा संकट पैदा हो जाएगा, इसलिए नफरत और घृणा की बजाय देश के लोगों को सहूलियत देने पर ध्यान देना चाहिए।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “आठ साल की बड़ी-बड़ी बातों का परिणाम देखिए कि देश के पास केवल आठ दिन का कोयला भंडार शेष है। मोदी जी, महंगाई का दौर चल रहा है। बिजली कटौती से छोटे उद्योग धराशायी हो जाएंगे। इन छोटे उद्योगों के खत्म होने से लोगों के समक्ष नौकरियों का और बड़ा संकट पैदा हो जाएगा। नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू कर दो।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button