पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी गिरफ्तार,बदमाश के पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी गिरफ्तार,बदमाश के पैर में लगी गोली

कौशांबी। कौशांबी में बुधवार की सुबह पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। कौशांबी में पुलिस ने एक महिला की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में बदमाश ने पुलिस की टीम पर फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने भी बदमाश के पैर में गोलीमार गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि 2 दिन पहले चरवा कोतवाली क्षेत्र में नींबू के खेत में युवती की लाश मिली थी। उसी की हत्या का आरोपी किनलहाई नदी के जंगलों में छिपा है। पुलिस ने घेर कर बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। हत्यारोपी ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद मुठभेड़ में मजबूरन पुलिस को भी बदमाश पर गोली चलानी पड़ी। गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के पास से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *