प्रतिबंधित लकडी के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रतिबंधित लकडी के साथ तस्कर गिरफ्तार

थानाभवन। थानाभवन पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से प्रतिबंधित खैर की लकडी बरामद की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसएसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर थानाभवन पुलिस मंगलवार को कस्बे में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक सूचना के बाद मसावी रोड पर एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 19 बोटे खैर की लकडी बरामद कर ली। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम सालिम पुत्र मूसा निवासी गांव भैंसानी इस्लामपुर थानाभवन बताया। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *