राज्य

भराभराकर गिरा पेड का मोटा टहना, ठेलियां क्षतिग्रस्त, फल नष्ट

बिजली के तार भी टूटे, पोल हुआ क्षतिग्रस्त, मची अफरा तफरी टहने की चपेट में आकर एक ठेली वाला भी घायल, हजारों का नुकसान घटना के वक्त बंद थी विद्युत आपूर्ति, नहीं तो हो सकता था बडा हादसा

शामली। शहर के मिल रोड स्थित कोतवाली पीर के निकट एक पेड का मोटा टहना अचानक भराभराकर गिर जाने से हडकंप मच गया। पेड का टहना गिरने से वहां खडी ठेलियां क्षतिग्रस्त हो गयी वहीं उन पर रखे फल भी बर्बाद हो जाने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। इस दौरान एक ठेली वाला भी मामूली रूप से घायल हो गया। वह तो गनीमत रही कि जिस दौरान यह हादसा हुआ, उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी अन्यथा बडे हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। मौके पर जाम के हालात पैदा हो गए। बाद में किसी प्रकार पेड का टहना हटाया गया जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर शहर के मिल रोड कोतवाली के पीर के निकट स्थित एक पेड का बडा सा टहना अचानक भरभराकर नीचे जा गिरा जिससे वहां खडी दो-तीन ठेलियां उसकी चपेट में आ गयी वहीं दीपक नाम एक ठेली वाला भी चोट लगने से घायल हो गया। पेड से टूटा टहना वहां से गुजर रही बिजली की लाइन पर भी जा गिरा जिससे बिजली के तार टूट गए नीचे गिर गए, वह तो गनीमत रही कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी, अन्यथा बडा हादसा हो सकता था। टहने के कारण जहां ठेलियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी वहीं उन पर रखे फल व अन्य सामान भी पूरी तरह बर्बाद हो जाने से ठेली वालों को हजारों रुपये का नुकसान हो गया। टहने की चपेट में आकर एक विद्युत पोल भी मुड गया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया, लोग वहां से भाग खडे हुए। पेड का टहना इतना बडा था कि वह पूरी सडक पर फैल गया जिससे वहां जाम के हालात पैदा हो गए। मिल में आने वाली गन्नों की टैªक्टर ट्रालियों का भी जाम लग गया, लोगों को निकलने का रास्ता नहीं मिल पाया। वहीं मिल अधिकारियों के निर्देश पर गन्नों के सभी वाहन बुढाना रोड की तरफ से मिल में पहुंचे। बाद में किसी प्रकार पेड का टहना मौके से हटाया गया जिसके बाद यातायात सुचारू हो पाया। ठेली लगाने वाले पीडित दीपक ने बताया कि अचानक से ही पेड का मोटा टहना टूटकर उनके ऊपर गिर गया जिसके चलते उसकी व आसपास खडे अन्य लोगों की ठेली को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उनके फल व अन्य सामान पूरी तरह बर्बाद हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी प्रकार ठेली व बचे कुचे फलों को बाहर निकाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button