राज्य
श्मशान घाट पर दंबगों ने डस्ट रोडी डाल कर किया अवैध कब्जा
ग्राम प्रधान के कहने के बावजूद भी नही उठाते डस्ट रोडी

गढीपुख्ता। क्षेत्र के गांव राझड़ में श्मशान घाट के बाउंड्री के अंदर दबंगों ने डस्ट रोडी़ डालकर अवैध कब्जा कर रखा है। राझड़ गढीपुख्ता रोड पर श्मशान घाट के सामने राझड़ निवासी धर्मेंद्र पुत्र धर्मपाल की बिल्डिंग मैटिरियल की दुकान खोल रखी है।जिसने श्मशान घाट की बाउंड्री के अंदर मैंन गेट के सामने , श्मशान घाट की बाउंड्री के बाहर दीवार के नीचे एंव गढीपुखता दुल्लाखेडी रोड सड़क पर भी डस्ट रोडी डालकर अवैध कब्जा कर रखा है। ग्रामीणो ने बताया कि जब श्मशान घाट में कोई मुर्दा फूंकने आते हैं ।तो श्मशान घाट के अंदर पडी डस्ट रोडी से आदमीयो को खडा होने एंव आने जाने में परेशानी होती है। इस संबंध में ग्राम प्रधान पति सुनील कुमार ने बताया हमने पहले भी कई बार बिल्डिंग मैंटिरियल दुकान मालिक से श्मशान घाट के अंदर डस्ट रोडी़ न डालने को कहा है। जिसकी वजह से श्मशान घाट के मेन गेट भी ट्रक की साईड लगने से क्षतिग्रस्त हो गया था। हमने दोबारा मेन गेट रिपेयर कराया है। इसी बात को लेकर बिल्डिंग मैंटिरियल दुकानदार झगड़ा करने को उतारू हो जाता है। शिकायत करने वालो में योगेश चेयरमैन, सतेंदर रमेश प्रवीण मनोज आदि मौजूद रहे।



