सरयू नदी में 14 डूबे,13 बचाये गये

सरयू नदी में 14 डूबे,13 बचाये गये

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र क महराजगंज गांव में एक नाव के सरयू नदी में पलटने से उसमे सवार 14 लाेग डूब़़ गये मगर स्थानीय गोताखाराे ने हादसे के शिकार सभी लोागें को बाहर निकाल लिया।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बाृरच के महाराजपुर गांव में एक नाव के सरयू नदी में कलठपे कल रात्रि 14 लोगों से भरी नाव सरयू नदी में डूब गई। नाव पर सवार लोग पड़ोसी गांव के मजदूर बताए जा रहे हैं । घटना के बाद 13 लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया गया हैं , जबकि एक किशोरी लापता है ।
उन्होने बताया कि सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में कल रात्रि टीएस बन्धे के तटब‌न्धीय इलाके से सरयू नदी में 14 लोगों से भरी एक नाव इस पार के लिए आ रही थी कि इसी बीच नाव असंतुलित होकर नदी में पलटकर डूब गई। नाव पर सवार तैराकों व समीपवर्ती लोगों की सहायता से 13 लोगों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया । नाव में सवार 13 वर्षीय छोटी पुत्री भगवान यादव लापता है ।
पुलिस ने बताया कि इलाकाई लोगों का खेत सरयू पार स्थित है। लोग नाव के द्वारा आवागमन करते हैं। कल रात गेंहू की कटाई कर लोग नाव से घर लौट रहे थे कि नाव डूब गई ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *