
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बानमोर कस्बे में एक मकान में अचानक हुए विस्फोट में मकान ढहने से मलबे में दबकर पति पत्नी घायल हो गए। घायल दम्पति को उपचार के लिये मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल्लू खान नामक एक व्यक्ति बानमोर गांव स्थित एक मकान में किराए से रहता है। कल रात उसकी पत्नी नन्हे खाना बना रही थी। तभी अचानक विस्फोट होने से मकान का आधा हिस्सा ढह गया और मलबे में दबने से दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। घायल दम्पति को उपचार के लिये मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या रसोई गैस सिलेंडर के फटने से विस्फोट होना मानकर चल रही है।




