रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म का पोस्टर किया शेयर

रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म का पोस्टर किया शेयर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जयेशभाई जोरदार को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह गुजराती शाख्स का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे, जो समाज की पितृसत्तात्मक सोच और कुरितियों का पुरजोर विरोध करते हुए दिखाई देंगे। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का नया मजेदार पोस्टर साझा किया है, जिसमें वह जयेशभाई के लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि रणवीर जयेशभाई के किरदार में आर्श्चयचकित दिख रहे हैं, जबकि तस्वीर में उनके हाथ में एक न्यू बॉर्न बेबी की आर्टिफिशियल तस्वीर दिख रही हैं।

रणवीर द्वारा शेयर इस न्यू तस्वीर पर जयेशभाई को लड़का होगा या लड़की भी लिखा हुआ नजर आ रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडेय,बोमन ईरानी और रत्न पाठक शाह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। दिव्यांग टक्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *