दिल्ली की तर्ज पर 50 हजार के मुआवजे की घोषणा करे पंजाब सरकार : सिद्धू

चंडीगढ़ (वार्ता) पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को मांग की कि जिस तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फसल नुकसान के लिए 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के मुआवजे की घोषणा की थी, पंजाब सरकार भी करे।
श्री सिद्धू ने गेहूं पर प्रति क्विंटल 400 रुपये के बोनस की मांग दोहराते हुए कहा कि किसानों को पूंजीपति लूट रहे हैं। श्री सिद्धू के अनुसार 1500 रुपये प्रति क्विंटल की कमाई पूंजीपति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जबकि चार साल में न्यूनतम समर्थन मूल्य केवल 170 रुपये बढ़ा है।
उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) पर आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों में लाभ उठाने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करती है। पंजाब चुनावों के मद्देनजर 2021 में पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री ने वहां के किसानों को 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि वह किसानों को मदद करने के प्रति सचमुच गंभीर हैं, पंजाब सरकार भी ऐसी ही घोषणा करे।
श्री सिद्धू ने किसानों को न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में सर्वाधिक योगदान किसानों का है और सभी नुकसान व जोखिम कारकों को उन्हें झेलना पड़ता है लेकिन लाभ सरकार कुछ कार्पोरेट के साथ साझा करती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *