राष्ट्रीय स्तर पहलवान की नहर में डूबने से थमी सांसे

राष्ट्रीय स्तर पहलवान की नहर में डूबने से थमी सांसे

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में स्थित हथवाला जमना नहर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। नहर में डूबने से राष्ट्रीय महिला पहलवान की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य पहलवानों को लोगों ने बचा लिया। नहर से निकाली गई दोनों लड़कियों को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर उपचार के बाद उन्हें छुट्‌टी दे गई।

सुबह करीब 8 बजे अभ्यास के बाद तीनों नहर में चली गई और अचानक गहराई में चले जाने से डूबने लगीं। उन्हें डूबते देख कोच व अन्य लोगों ने बचाव कार्य किया।

एक लड़की घटनास्थल से काफी आगे पानी में मिली, जिसे बाहर निकालकर तुरंत सिविल अस्पताल पानीपत ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार किया है और डॉक्टरों को लिखित में देकर शव अपने साथ ले गए। परिजनों ने गांव में ले जाकर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। वह राष्ट्रीय स्तर की पहलवान भी थी। उसने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते थे। अब वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तैयारी कर रही थी। कुछ ही समय बाद श्रीलंका में इंटरनेशनल चैम्पियनशिप होनी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *