गर्ल्स हॉस्टल के सामने गाने बजाकर करता था गंदी हरकत,कुल्फीवाले को शहरवासियों ने सिखाया सबक

गर्ल्स हॉस्टल के सामने गाने बजाकर करता था गंदी हरकत,कुल्फीवाले को शहरवासियों ने सिखाया सबक

इंदौर। इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां कुल्फीवाला देर रात तक गाने बजाकर गर्ल्स हॉस्टल के सामने गंदी हरकतें करता था और इस मनचले को सबक सिखाने के लिए इंदौर वासियों ने शांति से सबक सिखाया है।

मामला भंवरकुआं इलाके का है। बताया जा रहा है कि कुल्फीवाला मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखकर आपत्तिजनक इसारे भी करता था। इस बात की रहवासियों ने गुपचुप तरीके से इसकी शिकायत भी की थी कि रात में कुल्फीवाला आता है और वह अपनी ठेले पर तेज आवाज में गाने बजा कर अश्लील हरकत करता है। उसकी इस हरकत का वहां के कुछ लोगों ने चुपचाप वीडियो बनाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कुल्फी वाले को गिरफ्तार कर उसका ठेला भी ज़ब्त कर लिया है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *