राज्य
Trending

जहांगीरपुरी हिंसा में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा में हुए हिंसक हमले में पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा में हुए हिंसक हमले में पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही फायरिंग शुरू करने आरोपी को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस में जामा मस्जिद के पास हुई मामूली बहस ने हिंसा का रूप धारण कर लिया थाऔर कुछ ही देर में पथराव शुरू हो गया। शोभायात्रा में भगदड़ भी मच गई थी। फायरिंग करने वाले आरोपी अंसार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिंसा की वारदात में इस्तेमाल हुए हथियार भी बरामद किए गए है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पूरे इलाके में RAF की तैनाती भी की गई है।

डीसीपी नॉर्थ वेस्ट ऊषा रंगनानी ने बताया कि हिंसा में 8 पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हुए हैं। सब इंस्पेक्टर को उपद्रवियों की गोली लगी है। वह अस्पताल में भर्ती और उनकी हालत में फिलहाल सुधार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button