सागौन की लड़की जब्त करने पहुंचे वन अमले पर हमला, चार घायल

सागौन की लड़की जब्त करने पहुंचे वन अमले पर हमला, चार घायल

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सिलवानी वन परिक्षेत्र के रमपुरा गांव के समीप वन अमला सागौन की लकड़ी जब्त करने पहुंच, जहां मौजूद लोगों ने वन अमले पर हमला कर दिया, जिससे चार वन कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है।
वन विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कल रात्रि ग्राम रमपुरा पुल के पास 15 से ज्यादा वन कर्मचारी दो वाहनों ने में सवार होकर सागौन की लकड़ी की जब्ती करने गए थे। तभी वहां मौजूद लोगों द्वारा पत्थर डंडे और हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। बमुश्किल कर्मचारी जान बचाकर वहां से भागे। इस घटनाक्रम में वाहन का ड्राइवर धर्मेंद्र लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके अलावा इस घटना में तीन वन रक्षक घायल भी हुए हैं, जिनका उपचार सिलवानी में चल रहा है। एसडीओपी राजेश तिवारी, तहसीलदार लालजीराम वर्मा, फॉरेस्ट एसडीओ पीके रजक सहित प्रशासन का अमला घायलों को देखने सिविल हॉस्पिटल पहुंचा। वन विभाग द्वारा अवैध तस्करी करने वाले लकड़ी माफियाओं से सागौन की लकड़ी को जप्त कर लिया है। सभी आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *