काबुल। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद कहा कि अफगानिस्तान ने देश पूर्वी हिस्से के दो सीमावर्ती प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमले की निंदा की है। इस हमले में दर्जनों स्थानीय लोगों की मौत हो गयी थी।

अफगान समाचार एजेंसी खामा प्रेस के अनुसार, अफगानिस्तान के खोस्त और कुनार प्रांतों में हवाई हमले करीब 40 लोगों की मौत हुई है।

मुजाहिद ने ट्वीट किया,’अफगानिस्तान, खोस्त और कुनार में शरणार्थियों पर पाकिस्तानी हमलों की कड़ी निंदा करता है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से ऐसे मुद्दों पर अफगानों के धैर्य की परीक्षा न लेने और दोबारा वही गलती नहीं दोहराने का आह्वान किया। अगर ऐसा हुआ तो इसके बुरे परिणाम होंगे।’
