मुजफ्फरनगर में पूर्व प्रधान की चाकुओं से गोदकर की हत्या

मुजफ्फरनगर में पूर्व प्रधान की चाकुओं से गोदकर की हत्या

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से सनसनी फैलाने वाला मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर में फुगाना थाना क्षेत्र के गांव पारासौली बस स्टैंड के पास शिव मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे पूर्व प्रधान कालूराम की चाकुओं से गोदकर देर रात हत्या कर दी गई। क्षेत्र के गांव नीम खेड़ी के तीन बार के पूर्व प्रधान कालूराम उर्फ कल्लू कश्यप की पारासौली में मंदिर के पास बांस-बल्लियों की दुकान है। कालूराम दुकान बंद करने के बाद पहले मंदिर में पूजा के लिए जाते थे। उसके बाद ही वह घर के लिए निकलते थे। रात करीब 11 बजे किसी ने मंदिर परिसर में ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी। कालूराम का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आक्रोशित परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बुढाना-कांधला मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई।

वहीं,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एसएसपी अभिषेक यादव ने पारासौली चौकी प्रभारी शैलेंद्र को लापरवाही बरतने के मामले में सस्पेंड कर दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *