AccidentWorld
Trending

नाव पलटने से छह लोगों की मौत, 29 लापता

लीबिया के पश्चिमी तट पर 35 अवैध प्रवासियों को ले जा रही एक लकड़ी की नाव के पलटने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि 29 अन्य लापता हैं

त्रिपोली। लीबिया के पश्चिमी तट पर 35 अवैध प्रवासियों को ले जा रही एक लकड़ी की नाव के पलटने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि 29 अन्य लापता हैं। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने शनिवार को यह जानकारी दी हैं।

आईओएम ने बताया कि लीबिया के सबराथा शहर से दूर शनिवार को हुई दुर्घटना में लापता प्रवासियों को मृत मान लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक छह लोगों के शव बरामद हुए है। पिछले एक सप्ताह में कुल 53 प्रवासियों के मृत और लापता होने की सूचना मिली है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में होने वालों मौतों को रोकने के लिए तत्काल सुरक्षा तंत्र की आवश्यकता है।

आईओएम के अनुसार इस वर्ष अब तक कुल तीन हजार 968 अवैध प्रवासियों को बचाया गया और वे लीबिया लौट आए जिनमें 375 महिलाएं और 169 नाबालिग शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button