राज्य
Trending
टौंस नदी में डूबने से नाबालिग की मौत
उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के दक्षिणटोला क्षेत्र में शनिवार को स्नान कर रहे गये किशोर की टौंस नदी में डूबने से मौत हो गई।

मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के दक्षिणटोला क्षेत्र में शनिवार को स्नान कर रहे गये किशोर की टौंस नदी में डूबने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना कोतवाली अन्तर्गत कासिमपुरा निवासी ज़हीर पुड़ी वाले का पौत्र मोहम्मद हम्माद (13) अपने दोस्तों के साथ घर वालों को बिना सूचना दिए ही नदी नहाने चला गया। आज सुबह बेलवाघाट नदी पर नहाते समय डूबने से उसकी मौत हो गई है जबकि उसके तीन अन्य दोस्तों को बचा लिया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाने के बाद बेलवाघाट पुलिस चौकी ले गयी जहाँ पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।




