किशोरी को ले गया गैर समुदाय का युवक,हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं का हंगामा

किशोरी को ले गया गैर समुदाय का युवक,हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं का हंगामा

मेरठ। मेरठ परतापुर थाने में जोरदार हंगामा शुरू हो गया जब गैर समुदाय का युवक हिंदू समुदाय की किशोरी को ले भागा। शुक्रवार को देर रात हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर थाने में हंगामा कर दिया। एक हिंदू लड़की को गैर समुदाय के युवक द्वारा जबरन ले जाने की घटना पर हिंदू कार्यकर्ता थाने पहुंचे और युवक की गिरफ्तारी की मांग की है।

लोगों ने कहा कि उन्होंने उस युवक के मोबाइल नंबर को ट्रूकॉलर पर सर्च किया। जहां युवक का नाम समुदाय विशेष का आ रहा है। इंस्पेक्टर परतापुर शैलेंद्र प्रताप ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी 2 टीम गठित कर दी।

थाने पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने कहा कि वो युवक जबरन नाबालिग किशोरी को ले गया है। शताब्दी नगर 4c की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को एक समुदाय विशेष का युवक बहका फुसला कर ले गया है। इस तरह किशोरी को ले जाना सोची समझी साजिश है। लव जेहाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से जल्द से जल्द नाबालिग किशोरी की बरामदगी की मांग की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *