इस देश ने फिर लगाया गूगल पर 144,000 डॉलर का जुर्माना

इस देश ने फिर लगाया गूगल पर 144,000 डॉलर का जुर्माना

मॉस्को। मॉस्को की एक अदालत ने अवैध सामग्री को हटाने में बार-बार विफल रहने पर दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर 144,000 डॉलर का जुर्माना लगाया है।

अदालत के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी स्पूतनिक को बताया, ‘अदालत को रूसी प्रशासनिक अपराध संहिता के अनुच्छेद 13.41 के भाग 2 के तहत गूगल के खिलाफ दो प्रशासनिक प्रोटोकॉल प्राप्त हुए हैं।’

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी कानून के तहत नए उल्लंघनों के लिए जुर्माने की राशि 12 मिलियन रूबल (144,000 डॉलर) तक होगी।

साल 2021 की शुरुआत से ही रूसी अधिकारियों ने इस विदेशी तकनीकी दिग्गज पर अपने प्लेटफॉर्म से अवैध सामग्रियों को हटाने का दबाव डाला था लेकिन उसका पालन नहीं होने पर अदालत ने जुर्माना लगाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *