जानिए, क्या आज के इतिहास में क्या है खास

जानिए, क्या आज के इतिहास में क्या है खास

नयी दिल्ली। भारत एवं विश्व इतिहासकी प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1524 – जियोवान्नी वेराजानो ने न्यूयॉर्क खाड़ी की खोज की।
1875 – सर नेविले चैंबरलिन ने स्नूकर का आविष्कार किया।
1895 – जापान और चीन के बीच शिमोनोसेकी का समझौता हुआ।
1899 – कलकत्ता (अब कोलकाता) को पनबिजली मिली।
1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1946 – सीरिया ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
1971 – मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिलकर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।
1975 – भारत के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन।
1977 – स्वतंत्रत पार्टी का जनता पार्टी में विलय।
1982 – कनाडा ने संविधान अपनाया।
1983 – भारत ने एसएलवी-3 रॉकेट का प्रक्षेपण किया।
1993 – अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर लौटा।
2003 – भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का 55 वर्षों बाद गठन।
2006 – सूडान के रवैये से चाड अफ्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।
2007 – 2014 के एशियाड के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली।
2008 – भारत और ब्राजील के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
2014 – प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार गैब्रिएल गार्सिया मार्केज का निधन।
2019 – जेट एयरवेज के विमान ने अपनी आखिरी उड़ान भरी। इसके बाद कंपनी की सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गईं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *