तोते के विवाद में किशोर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

तोते के विवाद में किशोर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में तोते पर हुए विवाद के चलते हुई एक किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी एसपी सक्सेना ने आज बताया कि जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र के रानीपुरा गांव में 18 वर्षीय युवक अमित यादव की हत्या के मामले में अजय अहिरवार (16) और अनिल अहिरवार (21) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अमित एक खेत में बबूल के पेड़ पर पल रहे तोते को पकड़कर ले जा रहा था। इसी बात को लेकर दाे दिन पहले उनका अमित से विवाद हो गया। इसी दौरान वह नीचे गिर गया और पत्थर से सिर टकराने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को नहर में छिपा दिया। इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *